आणन्द, गुजरात खंभोलज, 20 अक्टूबर 2026 खंभोलज साहित्य सेवा संस्था द्वारा मंगलवार को सुबह 7 बजे दशहरा पर्व पर फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के वी शर्मा विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश समाचार संपादक उपस्थिति रहे थे , सरस्वती वंदना उषा दावडा गुजरात द्वारा, मंच सहयोग प्रीति परमार प्रीत, महेमान परिचय संस्थान प्रमुख डाॅ शैलेष वाणिया शैल ने किया। संस्था की राष्ट्रीय सचिव प्रीति परमार ‘प्रीत’ ने अपने सहयोग से व्हाट्सएप फोरम की गरिमा एवं सुंदरता बढ़ाई। इस अवसर पर कुल 25 कवियों ने अपनी स्वरचित रचनाएँ प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के व्हाट्सएप ग्रुप में 607 सदस्य जुड़े हुए थे।हिस्सा लेने वाले मित्रो को संस्था प्रमुख द्वारा डिजिटल प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। तै. करने वाले संस्था उपाध्यक्ष निलेश राठोड नील थे। कवि सम्मेलन में गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों के कवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में किरण चोनकर ‘दीवानी’ ने आभार व्यक्त किया। सुबह 9 बजे आरती तिवारी सनत ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। अंत में ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ कवि सम्मेलन का समापन हुआ।

Comments
Post a Comment