# जनसेवा ही प्रभुसेवा: डाकोर जाने वाले पदयात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए राधेश्याम ग्रुप एवं वड़ीवाड़ी युवक मंडल की अनूठी सेवा
*खंभोलज, आणंद, गुजरात। दिनांक: 21 नवंबर, 2026।*सेवा ही सच्चा धर्म है और जनसेवा ही प्रभुसेवा। इसी पवित्र भावना को सार्थक करते हुए वडोदरा के राधेश्याम ग्रुप के अक्षयभाई एवं उनकी टीम तथा वड़ीवाड़ी युवक मंडल,
वडोदरा के सदस्यों द्वारा आणंद जिले के खंभोलज गांव में गोकुलधाम सोसायटी के पास भक्तिभाव से परिपूर्ण सेवा शिविर का आयोजन किया गया है।दिनांक 21, 22 एवं 23 नवंबर, 2026 तक लगातार तीन दिनों और रातों में ये सेवाभावी युवा डाकोर के राजा रणछोड़राय के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों की सेवा में जुटे हुए हैं।
शिविर में ठंडे पेयजल, चाय, नाश्ता, दवाइयों सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देने वाला बैनर लगाकर सामाजिक जागरूकता का भी सुंदर प्रयास किया जा रहा है।यह सेवाकार्य केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि मानवता, संस्कार और भक्ति का जीवंत उदाहरण है।वड़ीवाड़ी युवक मंडल की स्थापना वर्ष 1971 में उनके पूर्वजों द्वारा की गई थी।
वर्षों से चली आ रही सेवा और समर्पण की इस परंपरा को आज की युवा पीढ़ी भी पूरी निष्ठा, उत्साह और लगन के साथ आगे बढ़ा रही है।राधेश्याम ग्रुप के अक्षयभाई ने बताया कि, “हमारे राधेश्याम ग्रुप को दिन-रात डाकोर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करने का अवसर मिल रहा है, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।”पौराणिक मान्यता के अनुसार, बोडाणा भगत भगवान श्रीकृष्ण को द्वारका से डाकोर लेकर आए थे। भगवान राजा रणछोड़राय के दर्शन के लिए देवदिवाली के पावन पर्व पर डाकोर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे भक्तिमय वातावरण में सेवाभावी संस्थाओं और युवाओं द्वारा की जाने वाली सेवा वास्तव में सराहनीय है।
राधेश्याम ग्रुप एवं वड़ीवाड़ी युवक मंडल के युवा अपने परिश्रम, समय और समर्पण के माध्यम से मानवता की अनूठी ज्योत प्रज्वलित कर रहे हैं। उनकी यह सेवाभावी गतिविधि अन्य युवाओं और सामाजिक संस्थाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बने, ऐसी शुभकामनाएं।वास्तव में, जहां निःस्वार्थ सेवा होती है, वहीं प्रभु का वास होता है। श्रद्धालुओं की सेवा में ही भगवान की सच्ची भक्ति समाहित है।
रिपोर्ट डॉ शैलेष वाणिया शैल खंभोलज साहित्य सेवा संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष आणन्द गुजरात





Comments
Post a Comment